धूमधाम से मनाया गया होमियोपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन का 271वां जन्म दिवस

दीपक श्रीवास्तव 
धूमधाम से मनाया गया होमियोपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन का 271वां जन्म दिवस
जौनपुर। होमियोपैथिक डीलर्स एसोसिएशन (रजि.), जौनपुर के तत्वाधान में होमियोपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन का 271वां जन्मदिवस सत्यम होटल, सिपाह में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर विभिन्न होमियोपैथिक कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नई-नई दवाओं और उनके उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना से हुई, जिसे प्रकृति, रिया, खुशी, अंश एवं आयुषी ने प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद स्वागत नृत्य में आयुषी, रिया, प्रगति और हिमांशी ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
देशभक्ति नृत्य में रितिका, वर्णिका, रिया, अंशुमान, शुभम एवं अंश ने दर्शकों में देशप्रेम का उत्साह भर दिया। वहीं दुर्गा स्तुति में आयुषी, प्रकृति और हिमांशी ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया। कृष्ण लीला की प्रस्तुति में शुभम, अंशुमान, अंश, वीवान, प्रकृति, आयुषी, रिया, आरोही, वर्णिका और रितिका सहित कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों को सजीव कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय होमियोपैथिक परिषद सदस्य, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के डॉ. विरेन्द्र बहादुर सिंह ने होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक अस्थाना ने की। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव एवं महासचिव डॉ. मनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. सुमित सिंह, अंजनि कुमार, धीरज मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय, विवेक, विनोद प्रकाश, डॉ. शशिप्रकाश श्रीवास्तव, गणेश विश्वकर्मा, उमंग श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, शुभम मिश्रा, डॉ. प्रमोद मौर्य, फखरे आलम, आरिफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसके प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ