मछलीशहर गेहूं क्रय केंद्र पर 17 किसानों से 652.50 कुंतल गेहूं की खरीद

दीपक श्रीवास्तव 
मछलीशहर गेहूं क्रय केंद्र पर 17 किसानों से 652.50 कुंतल गेहूं की खरीद
जौनपुर,। यूपी के जौनपुर में मछलीशहर स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र (बरईपार रोड) पर इन दिनों गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। केंद्र पर किसानों की उपज की नियमित तौल की जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है।
वरिष्ठ विपणन निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार तक कुल 17 किसानों से 652.50 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले गेहूं की साफ-सफाई और गुणवत्ता की जांच स्वयं उनके द्वारा की जा रही है, ताकि मानकों के अनुरूप ही खरीद सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखी गई हैं। तौल कार्य में सहायक प्रमोद यादव भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
केंद्र पर तैनात कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। किसानों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए समय पर खरीद होने को राहत भरा कदम बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ