दीपक श्रीवास्तव
असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कडी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी: डीएम
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है। राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व बसंत का संदेशवाहक भी है। राग अर्थात् संगीत और रंग इसके प्रमुख अंग है। अतः रंगो के इस पवित्र पर्व होली आपके जीवन में सुख, शान्ति एवं समृद्धि लेकर आए एवं सामाजिक सद्भाव, प्रेम और उल्लास को और अधिक सशक्त बनाए। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने सभी से अपील की कि होली और रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखे तथा पर्व के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित ढंग से होली खेलने के लिए प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कडी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें