दीपक श्रीवास्तव
RIDS Knowledge Nation School में शिवरात्रि पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
जौनपुर। RIDS Knowledge Nation School, रूहट्टा में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्य उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राम सूरत मौर्य, पूर्व नगर अध्यक्ष बीजेपी अमित श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष कायस्थ महासभा तुलिका श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय महासचिव कायस्थ महासभा पंकज श्रीवास्तव शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक स्वर्गीय अशुतोष श्रीवास्तव की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर एवं शिव प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल सरण श्रीवास्तव, प्रबंधक अनुप कुमार श्रीवास्तव, संयोजक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, उपप्रबंधक अशुतोष अस्थाना, प्राचार्य ज्योति श्रीवास्तव एवं उपप्राचार्य श्रद्धा श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का संचालन आयुष श्रीवास्तव ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉ. नमिता श्रीवास्तव, प्रोफेसर राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिखा श्रीवास्तव, विजेंद्र खरे, नवनीत श्रीवास्तव और आलोक श्रीवास्तव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शिव-पार्वती नृत्य, अर्धनारीश्वर नृत्य तथा शिवजी की बारात ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुति दी, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी अतिथियों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें