ड्रोन कैमरे की निगरानी में सम्पन्न हुआ खेतासराय का होली जुलूस

दीपक श्रीवास्तव/इन्द्रजीत सिंह मौर्य

ड्रोन कैमरे की निगरानी में सम्पन्न हुआ खेतासराय का होली जुलूस

खेतासराय। जिले के अति संवेदनशील नगर पंचायत खेतासराय की होली को बेहद ही शांतिपूर्वक सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए पूरा पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।  शाहगंज तहसील के एसडीएम कुणाल गौरव, डिप्टी एसपी  अजीत सिंह चौहान की निगरानी में अधिकारियों की निरंतर चौकसी और बेहद ही सख्त सुरक्षा के चलते होली का ऐतिहासिक जुलूस आपसी सौहार्द के बीच बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कस्बे की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट डॉ दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक कुंवार अनुपम सिंह वायरलेस सेट के माध्यम से निरंतर खेतासराय की रिपोर्ट लेते रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयूष श्रीवास्तव, एसडीएम शाहगंज कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान,
नायब तहसीलदार राहुल सिंह, खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, सरपतहां थाना प्रभारी यजुवेंद्र सिंह, कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाठक, संजय कुमार पांडेय, शाहगंज तहसील के आधा दर्जन लेखपाल विवेक सिंह ठाकुर, राहुल मौर्य, संजय सिंह, बिंदु प्रकाश सिंह, रणजीत कुमार, राकेश सोनकर, पुनीत कुमार , राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश यादव खुद बेहद ही गंभीरता के साथ पूरे जुलूस के दौरान निरंतर निगरानी करते रहे । इसके अलावा पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ पूरे दिन नगर की हर गली, मोड पर निकलने वाले जुलूस के साथ निरंतर चक्रमण करते रहे।
कई जगह मटकी फोड़ने का भी आयोजन किया गया। दोपहर में डीजे के होली गीत के साथ युवाओं का समूह अबीर गुलाल उड़ाते गोला बाजार से निकला। मेन रोड, चौराहा, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, प्राचीन काली मंदिर समेत विभिन्न स्थानों से होकर पुनः गोला बाजार पहुंच कर होली जुलूस संपन्न हुआ। नेतृत्व कर रहे होली समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता धर्म रक्षक मनीष गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, चेयरमैन वसीम अहमद, सभासद इलियास उर्फ मोनू,  मोहम्मद असलम, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य, शांतिभूषण मिश्र, धर्मचंद गुप्ता, गौरव मौर्य, भाजपा नेता रूपेश गुप्ता मोनू
समेत पीस कमेटी के लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ