बदलापुर में तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात

बदलापुर में तीन बड़ी परियोजनाओं की सौगात
जौनपुर बदलापुर । विधानसभा क्षेत्र  में विधायक रमेश चंद्र मिश्र के अथक प्रयास से  बदलापुर के 3 महत्वपूर्ण सेतु और बॉक्स कलवर्ट निर्माण कार्य की बड़ी सौगात मिली है। सौगात मिलनें की खबर को लेकर ग्रामीणों ने विधायक रमेश चन्द्र मिश्र को बधाई दी है। विधानसभा बदलापुर के तीन महत्वपूर्ण कम थे और बॉक्स कन्वर्ट निर्माण कार्य हेतु कल 18 करोड़ 9 लख रुपए की स्थिति शासन से मिल गई है। यह जानकारी विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने दी है ।
विधायक मिश्र ने बताया कि ग्राम अगरौरा एवं ग्राम रारी कला के मध्य पीली नदी पर सेतु निर्माण, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुँच मार्ग कार्य हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने कुल धनराशि 15 करोड़ 23 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त के रुप में 5 करोड़ 33 लाख रुपए की धनराशि को अवमुक्त कर दिया है।  ग्राम-अगरौरा में प्रानपुरा चौहान बस्ती में नाले पर बाक्स कलवर्ट, पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुँच मार्ग हेतु कुल लागत 1 करोड़ 25 लाख के सापेक्ष 25 लाख 1 हजार रुपए प्रथम किस्त के रुप में अवमुक्त कर दिया गया है । ग्राम- नरायनपुर व खैरपारा चौहान बस्ती के मध्य लखिया नाले पर बाक्स कलवर्ट, पहुँच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुँच मार्ग के निर्माण कार्य हेतु कुल लागत 1 करोड़ 61 लाख के सापेक्ष 32 लाख 2 हजार रुपए प्रथम किस्त के रुप में अवमुक्त कर दिया गया है।
तीनों परियोजनाओं की स्वीकृति और धनराशि अवमुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विधानसभा बदलापुर क्षेत्रवासियों की तरफ से बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। सेतु व कलवर्ट मार्ग के निर्माण से निश्चित ही अगल - बगल दर्जन भर से गांव के लोगों को भारी फायदा मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ