दीपक श्रीवास्तव
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विज्ञान संगोष्ठी एवं महोत्सव का आयोजन
जौनपुर गुलाबी देवी बालिका इंटर कालेज कन्हई पुर में जनपद के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम मे में जिला विज्ञान क्लब जौनपुर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विज्ञान संगोष्ठी एवं महोत्सव का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश प्रयागराज रहे ।अध्यक्षता डॉ रणजीतसिंह (राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत)अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य इण्टर कालेज समोद पुर विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार यादव सह जिला विद्यालय निरीक्षक एवं डॉ उदयराज सिंह संस्थापक प्रधानाचार्य गुलाबी देवी बालिका इंटर कालेज रहे । कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा विज्ञान माडल प्रदर्शनी लगायी गई एवं सर सी वी रमन के व्यक्तित्व पर एक भाषण प्रतियोगिता भी हुई। सबसे पहले मुख्य अतिथि अ द्वारा बच्चों के माडल का अवलोकन किया गया और निर्णायक मण्डल द्वारा उनका मूल्यांकन किया गया ।तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया । तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा माँ सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । बच्चों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए चयनित बच्चों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया । अपने संबोधन में प्रोफेसर त्रिपाठी ने कहा कि कहा कि सपने वे सच होते हैं जिनके सपनो में जान होती है।कर्म ही पूजा है इस सिद्धांत को आगे कर सर रमन ने अपने सपनों को पूरा किया ।विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव ने कहा कि जनपद में विज्ञान के कार्यक्रमों को एक नई दिशा देने में समन्यवक विपनेशश्रीवास्तव ने अपना विशेष योगदान दिया है ।कार्यक्रम में निबंध भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मंचा सीन अतिथियों ने स्मृति प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह वर्धन किया।सभी अतिथियों को विज्ञान क्लब के समन्वयक विपनेश कुमार श्रीवास्तव एवं गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक प्रधानाचार्य डॉक्टर उदयराज सिंह ने स्मृति चिन्ह ,अंग वस्त्रम एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जनपद के कई विद्यालय के छात्र-छात्र एवं अध्यापक, अध्यापिका उपस्थित रहे। आये हुए अतिथियों का स्वागत समन्वयक विपनेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। तथा आभार डॉक्टर उदयराज सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन शिवचंद प्रजापति ने किया I
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें