दीपक श्रीवास्तव
होटल उत्सव मोटल में भीषण आग चार मंजिला इमारत के निचले हिस्से में लगी कोई हताहत नहीं
जौनपुर ,05 मार्च। यूपी के जौनपुर में लाइन बाजार थाना अंतर्गत वाजिदपुर तिराहे पर स्थित एक चार मंजिला होटल उत्सव मोटल के निचले हिस्से में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब आठ बजे लगी इस आग के कारण धुएं का गुबार दूर तक फैल गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुआं बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहे जिम तक पहुंच गया।होटल मालिक आशुतोष सिंह ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। होटल के अंदर कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीसरी मंजिल पर जिम कर रही कुछ महिलाओं को भी रेस्क्यू टीम द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया।
आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास की इमारतों के मालिकों ने एहतियात के तौर पर अपने प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी।
प्रत्यक्षयदर्शी पुलिस विभाग में आरक्षी गायत्री प्रसाद यादव ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग मैं टहल रहा था होटल से घुए को निकलता देख मैं वहां भागकर गया तो देखा जबरदस्त आग लगी थी और ऊपर के मंजिल से कांच के टुकड़े पिघलकर नीचे गिर रहे थे जिससे गोदाम में रखे भरे हुए सिलेंडर और अन्य सामान को निकालने में मुश्किल हो रही थी।फिलहाल भरे सिलेंडरों को पहले वहां से दूर हटाया गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।तथा जिम कर रही महिलाओं को तीसरे मंजिल से तुरंत हटाया गया।भगवान का शुक्र है कि कोई जनहानि नही हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें