कायस्थ महासभा चंडीगढ़ (पंजाब) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन

दीपक श्रीवास्तव 
कायस्थ महासभा चंडीगढ़ (पंजाब) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन 
चंडीगढ़।कायस्थ महासभा चंडीगढ़ (पंजाब) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह 1 मार्च को श्री चित्रगुप्त मंदिर चंडीगढ़ के पावन प्रांगण में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ सम्पन्न हुआ।
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवारिक मिलन का सुंदर अवसर था, जहाँ समाज के सभी वर्गों ने एक-दूसरे के साथ प्रेम, सम्मान और अपनत्व के रंग साझा किए।
कार्यक्रम  टी.पी. श्रीवास्तव , श्रीमती अंजली श्रीवास्तव  एवं श्रीमती पूजा पल्लवी जी की गरिमामयी अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन और स्नेहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी।
“जियो ज़िंदगी हर लम्हे” के प्रतिभाशाली कलाकार  विजेश सिन्हा , आशु श्रीवास्तव  एवं श्रीमती पापिया सोम ने अपनी मधुर और हृदयस्पर्शी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बाँधा कि उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा।
साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष  अजय श्रीवास्तव  ने अपने सुमधुर गीतों से पूरे वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी के हृदय को छू लिया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव जी ने अपनी प्रभावशाली कविता प्रस्तुति से विशेष रूप से उपस्थित मातृशक्ति को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके शब्दों में संस्कृति, संस्कार और आत्मिक ऊर्जा की झलक स्पष्ट दिखाई दी।रंगों के इस पावन पर्व पर प्रेम, एकता और सम्मान का जो संदेश इस आयोजन से मिला, वह समाज को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। सच में, यह होली मिलन समारोह समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक समृद्धि और पारिवारिक भावना का जीवंत उदाहरण बन गया।सभी आयोजकों, कलाकारों और उपस्थित सम्मानित जनों को हृदय से साधुवाद। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ