दीपक श्रीवास्तव
55 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीटकर किया हत्या
जौनपुर , यूपी के जौनपुर स्थित लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मियापुर प्राइमरी स्कूल के पास बदमाशों ने ललई यादव (55) को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर ललई यादव को गंभीर हालत में देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में जानकारी लेने पर सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता ने बताया कि मारपीट के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आसपास सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों के पहचान की कोशिश किया जा रहा है।जल्द ही मामले के तह तक पुलिस पहुंच जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें