हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, डंडा और लोहे का सरिया बरामद

दीपक श्रीवास्तव 
हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, डंडा और लोहे का सरिया बरामद
जौनपुर, 10 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सुरेरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे का सरिया भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में सुरेरी पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 166/2026, धारा 109(1)/352 बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश पाठक पुत्र स्व. सत्यनारायण पाठक, आशु पाठक उर्फ सत्यसरोवर पुत्र सत्यप्रकाश पाठक तथा विपुल पाठक पुत्र प्रभाकर पाठक के रूप में हुई है। तीनों सुरेरी थाना क्षेत्र के पठखौली गांव के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल एक डंडा और एक लोहे का सरिया बरामद किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ