दीपक श्रीवास्तव
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने तेज की तैयारी, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का किया आह्वान
जौनपुर, 11 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के बाकराबाद में वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता बदरुद्दीन के आवास पर बुधवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने की। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कार्यकर्ताओं से पूरी तैयारी और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आमजन के बीच सक्रिय रहने की अपील की।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष मुस्ताक हाशमी, राजू खान, रमेश चौहान एडवोकेट, जिला संयुक्त सचिव शहजादे अंसारी, अजीम और सलाहुद्दीन सल्ली सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें