ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

दीपक श्रीवास्तव 

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी घोषित, संगठन की मजबूती पर दिया जोर


जौनपुर, 14 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला एवं सदर तहसील कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक की शुरुआत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीरज सोनी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह की ओर से जिलाध्यक्ष के मनोनयन पत्र को पढ़कर सुनाने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इस दौरान मड़ियाहूं, शाहगंज, केराकत, बदलापुर और मछलीशहर तहसीलों से पहुंचे अध्यक्षों एवं महामंत्रियों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिला संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम श्रृंगार शुक्ला उर्फ गदेला ने कहा कि पत्रकारों के भीतर अहम और वहम दोनों नहीं होना चाहिए। अहम व्यक्ति का स्वयं नुकसान करता है, जबकि वहम समाज को दूषित करता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करनी होगी। किसी को एक-दूसरे पर कटाक्ष करने के बजाय संगठन के हित में मिलकर काम करना चाहिए।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीरज सोनी ने संगठन की स्थापना से लेकर उसके विस्तार तक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के सभी 75 जिलों में सक्रिय है। संगठन की ओर से पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की तैयारी की जा रही है। उन्होंने सभी तहसील अध्यक्षों से पत्रकार सदस्यों के नाम और पते का सत्यापन कराने की अपील की, ताकि बीमा प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने भविष्य में लखनऊ में संगठन का अपना कार्यालय स्थापित होने की उम्मीद भी जताई।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्य ने सभी तहसील अध्यक्षों, पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी की पहली बैठक है। यदि किसी प्रकार की त्रुटि रह गई हो तो उसमें सुधार का अवसर दिया जाए।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशीष पांडेय ने किया। इस मौके पर बृजराज चौरसिया, वीरेंद्र गुप्ता, रमाशंकर शुक्ल, शिवेंद्र प्रताप शुक्ला, कुंवर भानु प्रताप सिंह, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, चंदन जायसवाल, अरविंद पटेल, सोनू उपाध्याय, अनुराग सिन्हा, रमेश चंद्र यादव, श्याम शंकर पांडेय, सतीश चंद्र शुक्ला, संजय चौरसिया, राजकमल मिश्रा, जितेंद्र बहादुर दुबे, विनोद कुमार राजभर, कैलाश नाथ मौर्य, शुभम सेठ, शशिकांत मौर्य, राजेंद्र कुमार निषाद, सुभाष पाल, मंगला प्रसाद तिवारी, रामचंद्र नागर, चंद्रशेखर, अजीत सिंह, जावेद अहमद, विवेक सिंह, बृजेश मिश्रा, प्रदीप वर्मा, राममूरत यादव, शशांक शेखर, रामकेश, उपेंद्र श्रीवास्तव और अमरेंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ