दीपक श्रीवास्तव
भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा कायस्थ समाज, जयकारों से गूंजा शहर
हाथी, आकर्षक रथ और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा, रूहट्टा स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर हुआ समापन
जौनपुर, 10 नवंबर । भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर मंगलवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकली शोभायात्रा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने भाग लिया। हाथों में ध्वज-पताका लेकर श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा नगर पालिका परिषद परिसर से प्रारंभ हुई। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व महिला शाखा की ओर से भगवान चित्रगुप्त महाराज की विधि-विधान से आरती उतारी गई और भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में हाथी, आकर्षक रथ और ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहे।
नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा रूहट्टा स्थित ऐतिहासिक चित्रगुप्त मंदिर एवं धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा नगर भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव और कार्यक्रम संयोजक अंजनी श्रीवास्तव ने आयोजन में शामिल लोगों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव (आरटीओ), संजय अस्थाना, एससी लाल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव (पंकज), आनंद शंकर श्रीवास्तव (शिशु), मोहन शंकर श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, मयंक नारायण श्रीवास्तव, शिवांशु श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, रामेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव (अधिवक्ता) और नितिन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें