अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 ने धूमधाम से मनाया भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव

दीपक श्रीवास्तव 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 ने धूमधाम से मनाया भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव


जौनपुर, 13 नवंबर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 की ओर से शुक्रवार को नगर के आरके मैरिज हॉल में भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजनोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और समाज की एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी ने भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती कर पूजनोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव राजू ने किया।

पूजनोत्सव में नीलमणि श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, दयाशंकर निगम, संजय अस्थाना, मनीष श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, राजेश किशोर, गौरव श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव शेखर, अवधेश श्रीवास्तव, नीरज कायस्थ, आलोक श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, श्रेयांश श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, लोकेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

महिलाओं में ज्योति श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, तूलिका श्रीवास्तव, रंजना श्रीवास्तव, आराधना श्रीवास्तव, रीता श्रीवास्तव, अर्पिता श्रीवास्तव और निरूपमा श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ