राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया गया

दीपक श्रीवास्तव 
राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया गया 
जौनपुर।  राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव शनिवार को विद्यालय परिसर में मनाया गया।  छात्र-छात्राओं ने  विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद  सीमा द्विवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला,शिक्षक  एमएलसी प्रत्याशी ऋतिका दूबे, प्रबंधक डॉ. सत्यराम प्रजापति, प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे, पूर्व एमएलसी प्रमोद मिश्रा, ने मां सरस्वती एवं राजा श्रीकृष्ण दत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राज परिवार की सदस्य रानी नीता कुंवर, रजत थरेजा, राधिका थरेजा एवं बद्दी कपूर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालय के भवन निर्माण तथा सांसद सीमा द्विवेदी के सहयोग से निर्मित सभागार का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही कदंब एवं नीम के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश दिया गया।
 पुरातन छात्रों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कर्नल रामदास द्विवेदी, न्यायाधीश अभिषेक कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रीति वर्मा, रौनक अफरोज, निकिता सिंह,  दीपक सेठ, डॉ. अजीत कपूर,  अमित गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. नीरज सिंह, जियाराम यादव,  महाबल यादव, डॉ. आयुष उपाध्याय, यादवेन्द्र चतुर्वेदी एवं श्याम नारायण पांडेय शामिल रहे।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी  सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सत्यराम प्रजापति ने संस्था की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की प्रगति की आख्या प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य डॉ. संजय चौबे ने अतिथियों के आभार जताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्राचार्य राज पीजी कॉलेज, जौनपुर प्रो. (कैप्टन) अखिलेश्वर शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि, बड़ा काम करने के लिए बड़ी सोच का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का यह सौभाग्य है कि वे लगभग दो शताब्दी पुराने, वर्ष 1841 में स्थापित इस गौरवशाली शिक्षण संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं।

 समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल उपाध्याय, डॉ. अनिल सिंह, शिवभूषण चौबे, डॉ. विनय कुमार सिंह, संदीप मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, प्रेमचंद, डॉ. विश्वनाथ, डॉ. रमेश राघवेंद्र सिंह, पवन साहू, आनंद तिवारी, रमेश त्रिपाठी, डॉ. बृजेश सिंह, संजय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रंजना चौरसिया, पूजा सिंह एवं ज्योति सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन  बृजभूषण यादव एवं अवनीन्द्र तिवारी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ