श्री पूजा महासमिति ने राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से की मुलाकात

दीपक श्रीवास्तव 
श्री पूजा महासमिति ने राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से की मुलाकात

विसर्जन कुंड और सड़कों की मरम्मत समेत कई मांगें रखीं, मंत्री ने दिया आश्वासन
जौनपुर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता के नेतृत्व में  रविवार को 2 बजे एक प्रतिनिधिमंडल ने खेलकूद युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात आगामी 11 अक्टूबर से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि की तैयारियों को लेकर हुई।
महासमिति ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दुर्गा पूजा विसर्जन कुंड की व्यवस्था, शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, जर्जर तारों को बदलने और बिजली, सफाई व सुरक्षा जैसी मांगों को रखा गया।

राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने महासमिति को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से पहले सभी समस्याओं को सुलझा लिया जाएगा और कुंड का काम भी जल्द शुरू होगा।

मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महासमिति की मांगों को जल्द पूरा करें। इससे शारदीय नवरात्रि में समिति को कोई दिक्कत नहीं होगी। इस मौके पर महासमिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। जिनमें प्रमुख रूप से संजय, विश्वकर्मा राम प्रकाश यादव ज्ञानेंद्र दुबे दीपक श्रीवास्तव,विष्णु गुप्ता , रवि शर्मा राजेंद्र अग्रहरि, अजय गुप्ता, रत्नेश सिंह ,शिवकुमार मौर्य ,नंदलाल यादव ,राहुल पाठक ,अजय गुप्ता ,अजय गुप्ता , राजेंद्र नागर ,नीरज श्रीवास्तव ,रत्नेश सिंह , प्रिंस  तनेजा ,महेंद्र अग्रहरि, शिव कुमार मौर्य चंद्रशेखर ,गुप्ता आदि शामिल रहे। उक्त जानकारी महासमिति क मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ