ए के शर्मा प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा, नेपाल की त्रासदी पर जताया गहरा शोक

दीपक श्रीवास्तव 

ए के शर्मा प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की, नेपाल की त्रासदी पर जताया गहरा शोक

जौनपुर ,यूपी के जौनपुर में जनपद के प्रभारी एवं ऊर्जा राज्यमंत्री ए.के. शर्मा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों, विधायकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पिछले माह कराए गए विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह समय-समय पर सरकारी व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा करते रहते हैं। इसी क्रम में उनका जौनपुर दौरा हुआ है। उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी के राजनीतिक साथियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले और वर्तमान माह में हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। अब तक की समीक्षा में सामने आया है कि जिला प्रशासन बेहतर ढंग से काम कर रहा है। शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी की ओर से महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर उठाए जा रहे सवालों के संबंध में उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को सबसे पहले महिलाओं के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं होती थीं और उस समय की परिस्थितियां किसी से छिपी नहीं हैं।

नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी पर प्रभारी मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

श्री शर्मा ने वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा को याद करते हुए कहा कि उस त्रासदी में भी भारी जनहानि और संपत्ति का नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह भी केदारनाथ गए थे। इसलिए वह ऐसी आपदाओं से प्रभावित लोगों की पीड़ा को समझ सकते हैं। उन्होंने नेपाल त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

यूपी के जौनपुर में जनपद के प्रभारी एवं ऊर्जा राज्यमंत्री ए.के. शर्मा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जौनपुर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों, विधायकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पिछले माह कराए गए विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

VO 1- मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह समय-समय पर सरकारी व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और राजनीतिक परिस्थितियों की समीक्षा करते रहते हैं। इसी क्रम में उनका जौनपुर दौरा हुआ है। उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी के राजनीतिक साथियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले और वर्तमान माह में हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जाएगा। अब तक की समीक्षा में सामने आया है कि जिला प्रशासन बेहतर ढंग से काम कर रहा है। शासन की योजनाओं और विकास कार्यों को निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी की ओर से महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर उठाए जा रहे सवालों के संबंध में उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को सबसे पहले महिलाओं के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं होती थीं और उस समय की परिस्थितियां किसी से छिपी नहीं हैं।

नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी पर प्रभारी मंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

श्री शर्मा ने वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा को याद करते हुए कहा कि उस त्रासदी में भी भारी जनहानि और संपत्ति का नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह भी केदारनाथ गए थे। इसलिए वह ऐसी आपदाओं से प्रभावित लोगों की पीड़ा को समझ सकते हैं। उन्होंने नेपाल त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ