दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अध्यक्ष मनीष देव मंगल के नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं नगर विधायक गिरीश चंद्र यादव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गोमती नदी के तट के समीप स्थित मां दुर्गा प्रतिमाओं के कच्चे विसर्जन शक्ति कुंड को पक्का एवं भव्य स्वरूप दिए जाने की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
महासमिति की साधारण सभा की बैठक में विसर्जन शक्ति कुंड के पक्के निर्माण का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मुलाकात कर कुंड के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो वादा किया है, उसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ महासमिति के प्रतिनिधिमंडल की आवश्यक बैठक आयोजित कर गोमती तट पर बने कच्चे विसर्जन कुंड को पक्का एवं सुंदर स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य शारदीय नवरात्र से पूर्व पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि कुंड के निर्माण में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के सुझावों को भी ध्यान में रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप भव्य एवं दिव्य विसर्जन कुंड का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर महासमिति के विशिष्ट सदस्य विनोद यादव, महासचिव मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, राम प्रकाश यादव, राजन अग्रहरि, शैलेंद्र मिश्रा, विजय गुप्ता, अमित गुप्ता, विष्णु गुप्ता, सर्वेश यादव, ज्ञानेंद्र दुबे, अभिषेक अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी
महासमिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें