दीपक श्रीवास्तव
UGC के विरोध और वर्तमान परिस्थितियों से नाराजगी जताते हुए जिलाध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
इटावा, 24 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के इटावा मंडल उपाध्यक्ष अवनिंद्र कुमार दुबे ने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वर्ण समाज के कथित उत्पीड़न और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के मुद्दे को लेकर नाराजगी जताते हुए अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता को भेजा है।
अवनिंद्र कुमार दुबे ने जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफा पत्र में कहा कि वह स्वर्ण समाज के उत्पीड़न, UGC के विरोध तथा वर्तमान परिस्थितियों से आहत और नाराज हैं। इन्हीं कारणों से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष पद और पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने अपने इस्तीफे में वर्तमान परिस्थितियों को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी अलग होने की बात कही है। उन्होंने अपना इस्तीफा लिखित रूप में तैयार कर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता को भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें