ड्यूटी में लापरवाही पर दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की सख्त कार्रवाई

दीपक श्रीवास्तव 
ड्यूटी में लापरवाही पर दरोगा निलंबित, एसएसपी ने की सख्त कार्रवाई

जौनपुर। ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तेजीबाजार थाने में तैनात उपनिरीक्षक शिववदन यादव को निलंबित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक शिववदन यादव पर कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने विभागीय कार्रवाई के तहत निलंबन की कार्रवाई की।
दरोगा के निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी की इस कार्रवाई को ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा स्वेच्छाचारिता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ