विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र के दिव्यांग बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाला संस्था के प्रबंधक व समाजसेवी डॉ राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा में सभी दिव्यांग बच्चों ने हाथ में तिरंगा और देशभक्ति गीत गाते हुए सम्पन्नस्कूल परिसर से पोलिटेक्निक चौराहा तक गए
फिर देश भक्ति गीत गाते नाचते स्कूल परिसर ए में वापस आए, स्कूल परिसर में वापस आ करके एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी में संस्था की सदस्य आराधना चौहान ने दिव्यांग बच्चों के अधिकार स्वावलम्बन प्रशिक्षण एवं सुरक्षा जैसे गभीर मुद्दों पर अपनी बात रखी
उसके बाद सभी दिव्यांग बच्चों और आगंतुकों ने भोजन ग्रहण किया संस्था के कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें