दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर में चिकित्सा शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन, विशेषज्ञों ने बताई स्पाइन सर्जरी की आधुनिक तकनीक
जौनपुर। वाराणसी के प्रमुख चिकित्सा संस्थान दी हेल्थसिटी एवं दी न्यूरोसिटी के तत्वावधान तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन , जौनपुर के सहयोग से चिकित्सा शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ब्रेन एवं स्पाइन से जुड़ी विभिन्न बीमारियों, उनकी सर्जरी और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञ चिकित्सकों ने साझा की।
संगोष्ठी में दी हेल्थसिटी एवं दी न्यूरोसिटी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. राकेश सिंह ने ‘लो बैक पेन’ विषय पर सर्जरी की नवीनतम तकनीक Endoscopic Spine Surgery के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह न्यूनतम चीरे वाली (Minimally Invasive) आधुनिक स्पाइन सर्जरी तकनीक है। इसमें छोटे चीरे के माध्यम से कैमरेयुक्त एंडोस्कोप डालकर रीढ़ की समस्या का उपचार किया जाता है। इसका प्रमुख लाभ केवल छोटा चीरा नहीं, बल्कि समस्या वाले स्थान पर लक्षित रूप से उपचार (Targeted Decompression) करना है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में भी दी हेल्थसिटी एवं दी न्यूरोसिटी अस्पतालों में इस तकनीक से सर्जरी की जा रही है।
दी हेल्थसिटी के न्यूरोसर्जन डॉ. अभिनव कुमार राय ने UBE (Unilateral Bi-portal Endoscopic) Spine Surgery की विशेषताओं एवं लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस तकनीक में दो छोटे पोर्टल बनाए जाते हैं। एक से कैमरा/एंडोस्कोप और दूसरे से सर्जिकल उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे कई मामलों में अत्यंत सटीक तरीके से रीढ़ की नसों पर दबाव को कम करने में मदद मिलती है।
उन्होंने बताया कि पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में इसमें चीरा छोटा होने के कारण मांसपेशियों और अन्य ऊतकों को कम नुकसान पहुंचता है। हाई-डेफिनिशन एंडोस्कोप के माध्यम से नर्व रूट, स्पाइनल कैनाल और अन्य संरचनाओं का स्पष्ट दृश्य मिलता है। कम टिश्यू डैमेज के कारण सामान्यतः दर्द और रक्तस्राव भी कम होता है।
दी न्यूरोसिटी के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार उपाध्याय ने Drug Sensitive TB के उपचार विषय पर विस्तार से जानकारी दी और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वी.एस. उपाध्याय, IMA जौनपुर की अध्यक्ष डॉ. शुभा सिंह, सचिव डॉ. ए.के. गौर्या, कोषाध्यक्ष डॉ. मुकेश शुक्ला, डॉ. हरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
दी हेल्थसिटी एवं दी न्यूरोसिटी के निदेशक विनय सिंह एवं डॉ. एस.डी. राय ने मुख्य अतिथि और उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर समाज और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को नवीनतम चिकित्सा अनुसंधानों एवं तकनीकों की जानकारी दी जाए।
संस्थान की ओर से बताया गया कि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए दी हेल्थसिटी में प्रत्येक शुक्रवार और दी न्यूरोसिटी में प्रत्येक बृहस्पतिवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। वाराणसी स्थित दोनों संस्थानों में न्यूरो समेत विभिन्न रोगों के आधुनिक उपचार के साथ CT Scan, X-Ray, EEG, NCV, 2D Echo और Dialysis जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को भी उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें