दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर में नाले से अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
जौनपुर, 4 अगस्त । शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सराय पोख्ता पुलिस चौकी से लगभग 100 कदम की दूरी पर सोमवार सुबह नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा एवं अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें