दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर रामनगर। महेवा गांव निवासी एवं अपना दल (एस) के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप पटेल को वाराणसी परिक्षेत्र का क्षेत्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त क्षेत्रीय सचिव प्रदीप पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का पूरी लगन और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वाराणसी परिक्षेत्र में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रदीप पटेल की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
इस अवसर पर मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, रिंकू पटेल, रमेश मौर्य, बबलू पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, लल्लन पटेल सहित अन्य लोगों ने प्रदीप पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें