मत्स्य विभाग में बड़ा एक्शन, निदेशक एन.एस. रहमानी समेत पांच अधिकारी निलंबित

दीपक श्रीवास्तव 
मत्स्य विभाग में बड़ा एक्शन, निदेशक एन.एस. रहमानी समेत पांच अधिकारी निलंबित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विभाग में कथित लापरवाही और अनियमितताओं के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के क्रियान्वयन में कथित लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप में मत्स्य विभाग के निदेशक एन.एस. रहमानी को निलंबित कर दिया गया है।
इसके साथ ही वाराणसी जिले में योजना के क्रियान्वयन से जुड़े मत्स्य विभाग के अधिकारियों श्वेता सिंह, आकाश दीप, राजेंद्र और खुर्शीद आलम को भी निलंबित किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के कार्यान्वयन में लापरवाही, प्रक्रियागत अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। मंत्री डॉ. संजय निषाद ने विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
सरकार की इस कार्रवाई के बाद मत्स्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली और योजना के तहत हुए कार्यों की जांच आगे भी जारी रहने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ