अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बने राहुल श्रीवास्तव

दीपक श्रीवास्तव 
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष बने राहुल श्रीवास्तव


प्रयागराज/लखनऊ/नई दिल्ली, 4 अगस्त । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश पवन भास्कर ने संगठन विस्तार के तहत प्रयागराज निवासी राहुल श्रीवास्तव 'लाला भैया' को उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव 'दीनू भैया' एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव से विचार-विमर्श के बाद किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश पवन भास्कर ने विश्वास जताया कि राहुल श्रीवास्तव संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत करने के साथ युवा शाखा का विस्तार करेंगे तथा कायस्थ समाज के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राहुल श्रीवास्तव के मनोनयन पर श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति, जौनपुर के संयोजक सरस चंद श्रीवास्तव (वरिष्ठ अधिवक्ता), कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद खरे, राष्ट्रीय महासचिव रविकांत श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव, शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव, मेडिकल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव 'दीपू', विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव सहित संगठन के अनेक राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव  ने बताया कि राहुल श्रीवास्तव के मनोनयन से प्रदेश के युवाओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 'दीपक', राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि इस नियुक्ति से देशभर के युवा कायस्थ समाज में खुशी की लहर है और बड़ी संख्या में लोगों ने राहुल श्रीवास्तव को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ