दीपक श्रीवास्तव
जौनपुर:उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो0 (डा0) आर0बी0कमल के दिशा निर्देश मे कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अनुज सिंह द्वारा ग्राम सैदपुर गड़उर के प्राथमिक विद्यालय पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई के अन्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस , एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम टाइफाइड तथा जलजनित रोगों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दस्तक अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि घर-घर जाकर बच्चों एवं परिवारों को संचारी रोगों की रोकथाम, लक्षणों की पहचान तथा समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा0 अनिल कुमार ने हाथ धोने की सही विधि को डेमो के माध्यम से बताया तथा लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि आस पास जलभराव न होने देना, साफ-सफाई बनाये रखना, मच्छरदानी का प्रयोग करना तथा तेज बुखार, लगातार उल्टी, दस्त अथवा अन्य गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें अपने परिवार एवं समुदाय में संचारी रोगों की रोकथाम संबंधी संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षक डा0 मुदित चौहान, डा0 पूजा पाठक, डा0 नवीन सिंह, डा0 आदर्श मौर्या व मेडिकल सोशल वर्कर रमाकान्त, करन तथा इनर्टस चिकित्सक वंशिका गुप्ता, विजय कान्त शर्मा, विकास कुमार यादव, विकास सरोज व प्राथिमक विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित रहें।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें