जौनपुर एसपी ने चौकी प्रभारी का किया तबादला

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर एसपी ने चौकी प्रभारी का किया तबादला
पुरानी बाजार चौकी प्रभारी मंजय यादव अरसियां भेजे गए, सुनील यादव नए प्रभारी


जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कोतवाली के पुरानी बाजार चौकी प्रभारी का स्थानांतरण कर दिया है। उनके स्थान पर मीरगंज थाने के एक उप निरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुरानी बाजार चौकी प्रभारी मंजय कुमार यादव को सरपतहां थाने की अरसियां पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मीरगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव को पुरानी बाजार चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस स्थानांतरण की खबर नगरवासियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस विभाग में यह भी चर्चा है कि एक महिला चौकी प्रभारी काफी समय से एक ही चौकी पर तैनात हैं और उनका तबादला उच्चाधिकारियों की सूची से गायब है।

सूत्रों का कहना है कि महिला चौकी प्रभारी की कथित मजबूत पकड़ के कारण उनका स्थानांतरण नहीं हो पा रहा है, जबकि वह लगभग चार वर्षों से एक ही चौकी पर कार्यरत हैं। नियमानुसार, तीन साल से अधिक समय तक एक सिपाही को एक ही थाने पर नहीं रखा जाता है। पुलिस विभाग में इस विषय पर गहन चर्चा जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ