आईवीएफ केवल एक उपचार पद्धति नहीं, बल्कि निःसंतान दंपतियों के जीवन में नई उम्मीद का माध्यम है: डॉ अंजू कन्नौजिया

दीपक श्रीवास्तव 
आईवीएफ केवल एक उपचार पद्धति नहीं, बल्कि निःसंतान दंपतियों के जीवन में नई उम्मीद का माध्यम है: डॉ अंजू कन्नौजिया 

जौनपुर। विश्व आईवीएफ दिवस के अवसर पर शहर के पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर में जागरूकता एवं उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बांझपन के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, आधुनिक आईवीएफ तकनीक की जानकारी देना तथा सफल आईवीएफ परिवारों के अनुभवों को साझा करना रहा।
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब आईवीएफ उपचार से संतान सुख प्राप्त कर चुके एक दंपति ने अपने स्वस्थ शिशु के साथ विश्व आईवीएफ दिवस का केक काटकर खुशी मनाई। दंपति ने वर्षों के संघर्ष और सफल उपचार के बाद माता-पिता बनने की अपनी यात्रा साझा करते हुए आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. अंजू कनौजिया और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. अंजू कनौजिया (एमबीबीएस, एमएस) ने कहा कि आईवीएफ केवल एक उपचार पद्धति नहीं, बल्कि निःसंतान दंपतियों के जीवन में नई उम्मीद और नई शुरुआत का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समय पर सही जांच, उचित परामर्श और आधुनिक उपचार से अधिकांश दंपतियों का माता-पिता बनने का सपना साकार हो सकता है।
उन्होंने बताया कि आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर में अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से अब तक अनेक परिवारों को मातृत्व एवं पितृत्व का सुख मिल चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बांझपन को सामाजिक कलंक न मानें, बल्कि इसे एक उपचार योग्य चिकित्सकीय स्थिति समझते हुए समय पर विशेषज्ञ से सलाह लें।
कार्यक्रम के दौरान आईवीएफ, महिला एवं पुरुष बांझपन, जीवनशैली में सुधार और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित दंपतियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों, सफल आईवीएफ परिवारों, मीडिया प्रतिनिधियों और अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का समापन विश्व आईवीएफ दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि "हर मुस्कुराता हुआ आईवीएफ बेबी उम्मीद, विश्वास और आधुनिक चिकित्सा की सफलता का प्रतीक है।"

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ