दीपक श्रीवास्तव
मेडिकल कालेज में शराब के नशे में धुत्त गार्ड का हंगाम,शिकायत पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने की कार्रवाई
जौनपुर, 18 जुलाई।यूपी के जौनपुर स्थित शहीद उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में शराब के नशे में धुत्त गार्ड द्वारा अभद्रता व दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया ।
मरीजों के साथ बदत्तमीजी करने से रोकने पर, गार्ड वहां मौजूद पत्रकार विद्याधर विद्यार्थी से भिड़ गया और अनाप-शनाप बोलने लगा, पत्रकार द्वारा गार्ड की हरकतों की लिखित शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आर. बी कमल से की गई तो उन्होंने गार्ड को बुलवाकर शराब के नशे में होने की जांच-पड़ताल कराकर शिकायत पुष्टी की, जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई तो गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की बात प्राचार्य द्वारा कही गई ।
मेडिकल कालेज प्राचार्य ने बताया कि, गार्ड के रुप में नौकरी कर रहा मनोज कुमार सिंह पुत्र त्रिभुवन नाथ सिंह खानापट्टी, सिकरारा जौनपुर का निवासी है। भारत रक्षा मंत्रालय से संबद्ध पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में नौकरी कर रहा है । शिकायत को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए जांच की गई जांच में गार्ड मनोज कुमार सिंह के शराब के नशे में होनी पुष्टि हुई है।गार्ड को हटाने के लिए निगम को पत्र लिख दिया गया है । खास बात यह है कि, जहां हजारों की संख्या में रोज मरीज उपचार के लिए आते हों, वहां ऐसी हरकतों की जानकारी मेडिकल कालेज प्रशासन को न होना पूरी व्यस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें