अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जौनपुर सिटी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

दीपक श्रीवास्तव 
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जौनपुर सिटी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

जौनपुर, 26 जून । भारतीय रेल के आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का शुक्रवार को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां अत्यधिक गर्मी की समस्या पर गंभीरता जताई तथा यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए शीघ्र एयर कंडीशनर (एसी) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बुकिंग एवं आरक्षण कार्यालय का विस्तार किया जाना आवश्यक है, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुगम और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय, वाणिज्य निरीक्षक (सुल्तानपुर) विवेक त्रिपाठी तथा आरक्षण पर्यवेक्षक अनुराग तिवारी सहित रेलवे के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ