सरस्वती वॉरियर्स का तीसरा वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, मित्रता और एकता का दिया संदेश

दीपक श्रीवास्तव 
सरस्वती वॉरियर्स का तीसरा वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, मित्रता और एकता का दिया संदेश

जौनपुर। नगर स्थित गोमती होटल में सरस्वती वॉरियर्स का तीसरा वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुराने मित्र एक मंच पर एकत्र हुए और गीत-संगीत, नृत्य, नाटक एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से यादगार पल साझा किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद नवनीत श्रीवास्तव ने गायन की प्रस्तुति दी। वहीं राजेश सेठ, अमित तिवारी एवं विनय शुक्ला ने भी अपने गीतों से समां बांधा। अमर चंद्र एवं सुरेश अग्रहरि द्वारा प्रस्तुत नाटक को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान कई रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सहकार भारती के जिला अध्यक्ष कुंवर प्रदीप सिंह ‘रिंकू’ ने कहा कि सभी मित्रों का एक मंच पर एकत्र होकर इस प्रकार का आयोजन करना अत्यंत सुखद अनुभव है। संतोष गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहने चाहिए, जिससे मित्रों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहे।
नवनीत श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि मित्रता का वास्तविक अर्थ सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहना है। उन्होंने कहा कि किसी भी मित्र के जीवन में सुखद या दुखद अवसर आने पर सभी को उसका साथ देना चाहिए। सतीश सिंह त्यागी ने कहा कि वे हर वर्ष ऐसे आयोजनों का इंतजार करते हैं क्योंकि इससे सभी मित्रों से मिलने का अवसर मिलता है।
रजनीश सिंह ने कहा कि पुराने विद्यालयी मित्रों को एक मंच पर एकत्र करना और इस तरह का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। उन्होंने इसके लिए सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में आगामी वार्षिक उत्सव की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष 7 जून को "सरस्वती वॉरियर्स डे" के रूप में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, कुंवर प्रदीप सिंह रिंकू, नवनीत श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, विमल श्रीवास्तव, विश्वजीत श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, राजेश सेठ, सुनील गुप्ता, वीर प्रताप सिंह, नलनीश श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, विनय शुक्ला, सतीश सिंह त्यागी, अजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, गंगा प्रसाद दुबे, सुरेश अग्रहरि, बृजेश सोनकर, श्रीप्रकाश गुप्ता, राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, अरुण चौधरी, अमित तिवारी, कमलेश मिश्रा सहित अनेक मित्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवनीत श्रीवास्तव ने किया तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ