चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में युवक की मौत, पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहा था प्रयागराज

दीपक श्रीवास्तव 
चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में युवक की मौत, पत्नी को परीक्षा दिलाने जा रहा था प्रयागराज

 जौनपुर,03 जून। यूपी के जौनपुर में मड़ियाहूं थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार सुबह करीब 7 बजे जौनपुर से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 541010 मड़ियाहूं स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसी दौरान एक युवक ने दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उसका हाथ फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान आशीष (32)पुत्र साहबलाल निवासी खेतापुर, थाना नेवढ़िया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि आशीष की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी प्रयागराज में रहती है और वह उसे परीक्षा दिलाने के लिए बुधवार सुबह प्रयागराज जा रहा था। लेकिन रास्ते में हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ