दीपक श्रीवास्तव
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषि योग संस्थान का सप्ताहभर चला निशुल्क योग शिविर संपन्न
जौनपुर 21 जून ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीते एक सप्ताह से मीरा वेलफेयर ट्रस्ट के बैनर तले निःशुल्क योग शिविर का प्रशिक्षण जनपद की चर्चित योग संस्था ऋषि योग संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती रजनी साहू के नेतृत्व में राम लीला मैदान उर्दू बाजार में चलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खेलकूद युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया गया इस दौरान एक सप्ताह तक लगातार योग लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया गया आज विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और बीजेपी के नेताओं ने पहुंचकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया बीते एक सप्ताह में योगा सेंटर पर जेसीआई चेतना लायंस क्लब और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सतेंद्र अग्रहरि ने मौके पर पहुंचकर योग किया। वहीं नगर उतरी भारतीय जनता पार्टी की टीम ने भी योग दिवस के अवसर पर केंद्र पहुंचकर योग अभ्यास किया जिसमें प्रमुख रूप से नगर महामंत्री श्री कृष्णा साहू नगर अध्यक्ष श्रीमती सुवर्णिमा जायसवाल नगर मंत्री मुकेश ओम जी नगर मंत्री राकेश श्रीवास्तव विकास अग्रहरि नीतू गुप्ता नगर उतरी के प्रभारी रविंद्र चौहान मौजूद रहे ।बीते 7 दिनों में योग प्रशिक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य महामंत्री पियूष गुप्ता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति सेवा भारती के विभागाध्यक्ष डॉक्टर तेज सिंह डॉक्टर जिला संघ चालक डॉक्टर सुभाष सिंह, सहकार भारती के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू वारिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव रामजी साहू श्रीमान नारायण चौरसिया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, अनिल गुप्ता जिलाध्यक्ष सेवा भारती, प्रीति गुप्ता जिलाध्यक्ष सखी वेलफेयर,देवेश गुप्ता जिला महामंत्री सेवा भारती,आदि लोगों ने केंद्र पर पहुंचकर योगाभ्यास किया। इस मौके पर योगा फेडरेशन की अध्यक्ष और संस्था की संचालिका रजनी साहू ने कहा कि योग करने से शरीर में कई बीमारियों से मुक्ति मिलती है मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और तभी आदमी समाज में देश के विकास में कुछ सहायता करता कर सकता है जब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे और इसके लिए योग करना नितान्त आवश्यक है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें