सामाजिक वानिकी की प्रभागीय निदेशक दिव्या का गायत्री परिवार ने किया सम्मान

दीपक श्रीवास्तव 
सामाजिक वानिकी की प्रभागीय निदेशक दिव्या का गायत्री परिवार ने किया सम्मान

जौनपुर, 20 जून । गायत्री परिवार के सदस्यों ने शनिवार को सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर की प्रभागीय निदेशक (डीएफओ) दिव्या का सम्मान किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्य नित्यानंद पाण्डेय एवं अर्चना त्रिपाठी ने उनके कार्यालय पहुंचकर गायत्री महामंत्र अंकित अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति, महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन तथा एल्कलाइन वाटर जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। हाल ही में सामाजिक वानिकी प्रभाग, जौनपुर की प्रभागीय निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाली दिव्या ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने आगामी मानसून सत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा जिले की प्राकृतिक वनस्पतियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर विश्व योग दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने योग, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
गायत्री परिवार के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि सामाजिक वानिकी विभाग के नेतृत्व में जिले में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ