दीपक श्रीवास्तव
गौ रक्षा और संगठन विस्तार पर विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। विश्व हिन्दू महासंघ, जौनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को लोहिया पार्क, पॉलिटेक्निक परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य गौ रक्षा के प्रति जनजागरण तथा संगठन के विचारों एवं उद्देश्यों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने, गौ संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि गौ रक्षा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा इसके लिए समाज के सभी वर्गों को जागरूक करने की आवश्यकता है।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने पर बल दिया तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’ ने सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ‘राजू’, नीरज श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ‘शेखर’, दीपक श्रीवास्तव (पत्रकार), रतन श्रीवास्तव, आशीष माली, अतुल कुमार, गिरधारी लाल गुप्ता, उमाशंकर सेठ, रविकेश श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव, आकृति श्रीवास्तव, वैष्णवी पांडेय, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, राज सैनी, संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें