दीपक श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के जिला उपाध्यक्ष बने दीलीप अस्थाना, समाज को संगठित करने की जताई उम्मीदआजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने श्री दिनेश चंद श्रीवास्तव ‘दिन्नू भइया’ की संस्तुति पर श्री दीलीप अस्थाना को आजमगढ़ जनपद का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि श्री अस्थाना अपने अनुभव एवं सक्रिय योगदान से संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के हित में प्रभावी कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भइया’ एडवोकेट ने बताया कि श्री दीलीप अस्थाना पेशे से शिक्षक हैं तथा ज्योतिष शास्त्र के जानकार होने के साथ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ’ राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार,मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव ‘नेता जी’ तथा काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव ने उनके मनोनयन की जानकारी देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। दीलीप अस्थाना के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश खरे (लखनऊ), डॉ. विवेक श्रीवास्तव (जौनपुर), अरुण श्रीवास्तव ‘चुन्नू’ (गाजीपुर), महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव, अजय वर्मा तथा महाराष्ट्र प्रदेश महामंत्री संगठन रविकांत श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दीलीप अस्थाना आजमगढ़ में कायस्थ समाज को संगठित एवं जागरूक करने के साथ सामाजिक एकता और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें