कायस्थ महासभा 7235 का आईटी सेल पूरे देश में होगा गठित : सुबीर सेन

दीपक श्रीवास्तव 
कायस्थ महासभा 7235 का आईटी सेल पूरे देश में होगा गठित : सुबीर सेन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रमुख का जौनपुर में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर दिया जोर

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख सुबीर सेन का जौनपुर आगमन पर कायस्थ समाज के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाजिदपुर स्थित जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ‘बबलू’ के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए पूरे देश में कायस्थ महासभा 7235 के आईटी सेल का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज संगठन की पहचान देश के कोने-कोने तक पहुंच चुकी है और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं। सदस्यता निःशुल्क रखकर समाज को एकजुट करने का कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ‘दीनू’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जा चुका है तथा शेष जिलों में भी जल्द नियुक्तियां कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा समाज के हितों की रक्षा और उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय वर्मा ‘अज्जू’ ने कहा कि कायस्थ समाज ने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है और आगे भी समाज व राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव एवं दयाशंकर निगम ने कहा कि जौनपुर का कायस्थ समाज पूरी तरह एकजुट है और समाज के हितों के लिए हमेशा संगठित होकर कार्य करता रहेगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ तथा राष्ट्रीय संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कायस्थ महासभा 7235 देश के अग्रणी कायस्थ संगठनों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुबीर सेन का जौनपुर आगमन जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। अंत में अखिलेश श्रीवास्तव ‘बबलू’ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ