दीपक श्रीवास्तव
गौरव कुमार प्रीतम बने कायस्थ महासभा 7235 सूरत गुजरात के जिला उपाध्यक्ष
हावड़ा।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव जी एवं राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट राष्ट्रीय महासचिव से विचार विमर्श करके संगठन विस्तार के तहत आज गुजरात प्रदेश में कायस्थ महासभा 7235 सूरत जिला उपाध्यक्ष पद पर श्री सिन्हा गौरव कुमार प्रीतम को मनोनीत किया है । श्री सिन्हा गौरव कुमार प्रीतम सूरत में कायस्थ समाज के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं । गुजरात संगठन विस्तार में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। श्री सिन्हा गौरव कुमार प्रीतम जी को कायस्थ महासभा 7235 जिला उपाध्यक्ष सूरत जिला मनोनीत होने पर डाक्टर रमेश चंद्र प्रसाद कार्यकारी जिलाध्यक्ष सूरत संजय कुमार माथुर प्रदेश सचिव संगठन अमित श्रीवास्तव एडवोकेट प्रदेश महासचिव गुजरात हरीश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष सूरत सोशल मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव , राष्ट्रीय संगठन मंत्री जे पी श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव वरिष्ठ एडवोकेट हाईकोर्ट मुम्बई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र,प्रदेश संगठन महामंत्री महाराष्ट्र रविकांत श्रीवास्तव सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी गण प्रदेश पदाधिकारी गण ने सिन्हा गौरव कुमार प्रीतम को बधाई शुभकामनाएं दी।
उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें