Deepak srivastava
जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,
अधिकारियों के सामने नीचे गिरने से दर्दनाक मौत; इलाके में भारी तनाव
जौनपुर। यूपी के जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन के सीमांकन (पैमाइश) से नाराज होकर विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा एक 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। टावर से नीचे गिरते ही युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में भारी तनाव का माहौल व्याप्त है।
बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव का है।विशेषरपुर गांव के निवासी श्रीप्रकाश यादव (30 वर्ष), पुत्र राजाराम यादव का अपने पड़ोसी बसंतु के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में विवादित जमीन पर पड़ोसी बसंतु द्वारा सड़क बनवाई जा रही थी, जिसका श्रीप्रकाश कड़ा विरोध कर रहा था।
श्रीप्रकाश का आरोप था कि प्रशासन और विपक्षियों द्वारा जमीन का गलत सीमांकन (पैमाइश) किया गया है, जिसके जरिए उसकी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
विरोध जताने के लिए टावर पर चढ़ा था युवक
गुरुवार को जब विवाद बढ़ा, तो न्याय न मिलने से क्षुब्ध और नाराज होकर श्रीप्रकाश अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए गांव में ही स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग उसे नीचे उतरने की मिन्नतें कर ही रहे थे कि इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर या संदिग्ध परिस्थितियों में सीधे नीचे आ गिरा। ऊंचाई से कंक्रीट के धरातल पर गिरने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
युवक की मौत की खबर फैलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे गांव में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई।
प्रशासनिक कार्रवाई:सूचना मिलते ही बक्शा थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मृतक श्रीप्रकाश के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।पुलिस का बयान और जांच
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद में विरोध स्वरूप टावर पर चढ़ने और वहां से गिरने का है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। वही इस घटना को लेकर जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।साथ ही शासन द्वारा जो भी आर्थिक सहायता प्राप्त होती है उसे जल्द से जल्द दिलायी जाएगी।
वही पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जमीनी जमीन के सीमांकन का मामला था जिसकी पत्थर गद्दी कराई जा चुकी है इनका कहना था कि मौके पर जमीन कम है जबकि इनको ज्यादा जमीन दिया गया है।इसी से आहत श्री प्रकाश यादव मोबाइल टावर पर चढ़े थे मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीण उतारा रहे थे कि अचानक गिरने से युवक की मौत हो गई है।परिजनों को पूरी आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा मुख्य मंत्री रहता कोश से जो कुछ होगा इनको मिलेगा ।इस पूरे घटना क्रम की जांच के लिय तीन सदस्यी टीम लगाकर जांच पड़ताल कराई जा रही है जो तीन दिनों बाद रिपोर्ट देगी इसमें जो भी दोषी होगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।
वही मृतक के भाई जय शंकर यादव कहना है कि वो काफी दिनों से अपनी जमीन की पैमाइश के कि दौड़ रहा था उसकी कोई सुनाई नहीं हो रही थी हमारे विपक्षी काफी दबग किस्म के लोग हैं।मुझे न्याय चाहिए जो भाई चला गया उसको कोई लौटा नहीं सकता है। अगर समय रहते मेरे साथ न्याय हुआ होता तो आज हमारा भाई जिंदा होता ।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें