दीपक श्रीवास्तव
गायब महिला मिली ,परिजनों ने ली राहत की सांस
जौनपुर। केराकत कोतवालीक्षेत्र के ग्राम चौरा निवासी हसीबुन पुत्री ईशा अंसारी 37 वर्षीया एक महिला अपने पड़ोस में पद में भाभी लगने वाली महिला के साथ उसके मायके मुफ्तीगंज में पड़ी एक शादी कार्यक्रम में भाग लेने14 मई को आई गई थी,कि 17 मई को महिला हसीबुन अपनी भाभी से यह कहकर कि नीचे बाथरूम में नहाने जा रही हूं। नीचे आ गई। लेकिन वह बाथरूम में न जाकर घर से बाहर निकल कर कहीं चली गई। बताते हैं कि महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। जब कुछ समय बाद जब वह नहीं दिखी तो लोगों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन वह नहीं मिली। हसीबुन 18 मई को भोर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक किसी शादी कार्यक्रम में नाच गाना चल रहा था ,वहां पहुंच गई। लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़कर 112 डायल पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने महिला को लाइन बाजार थाने में लाकर पुलिस को सौंप दिया। लाइन बाजार थाना पुलिस ने उक्त महिला को वन स्टाप सेन्टर करंजाकला प्रभारी कविता वर्मा को सौंप दिया। सेन्टर प्रभारी कविता वर्मा ने महिला से उसके घर के बारे में पूछताछ करती रही। लेकिन वह सही पता नहीं बता पा रही थी। गुरुवार को सुबह जब उसने मुफ्तीगंज बाजार में पड़ी हुई एक शादी में आने की बात बताई तो सेन्टर प्रभारी ने जिसके यहां शादी पड़ी थी उसका पता लगा कर जानकारी दिया। जिसपर महिला के भाई मोसीम अंसारी निवासी ग्राम चौरा को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही महिला का भाई कुछ और रिश्तेदारों के साथ वन स्टाप सेन्टर गये ,जहां लिखा पढ़ी करके लाइन बाजार पुलिस को सेन्टर प्रभारी ने सौंप दिया। लाइन बाजार पुलिस ने सुपुर्दगी नामा उसके भाई से कुछ गवाहान की उपस्थित में लिखा पढ़ी करके महिला को उसके भाई मोसीम सौंप दिया। तब जाकर परिजनों राहत की सांस लिया।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें