दीपक श्रीवास्तव
मरीजों की सेवा के लिए खुली रही दवा की दुकानें
केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने की थी अपील
जौनपुर। केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई की अपील पर बुधवार को शहर की अधिकांश दुकानें खुली रही। व्यापारियों ने बंदी को नकारते हुए केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन की अपील पर अधिकांश दुकाने खोल रखा था।
शहर और ग्रामीण क्षेत्र में भी इसका भरपूर असर देखने को मिला। बावजूद इसके तथाकथित संगठन द्वारा प्रस्तावित बंदी का मानवता विरुद्ध एवं जनहित में समर्थन नहीं किया ।
दरअसल केमिस्ट एंड कॉस्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने जिले के समस्त व्यापारियों से अपनी दुकानें खोलने की अपील की थी। जिसके कारण शहर के सब्जी मंडी, कोतवाली, चहारसू चौराहा, शाही पुल, जहांगीराबाद, मछलीशहर पड़ाव, ओलन्दगंज , सिपाह, जोगियापुर ,कलेक्ट्री चौराहा, अंबेडकर तिराहा अन्य बाजार पूरी तरह से खुला रहा । यहां आए मरीजों की निरंतर सेवा होती रही।
संगठन के जिलाध्यक्ष लल्लन यादव एवं महामंत्री सुभाष चंद्र मौर्य ने इस सफलता पर खुशी जताई।
सुनील कुमार चौरसिया ,दिलीप कुमार गुप्ता, संजय मौर्य, श्रवण कुमार दुबे ,सतीश कुमार सिंह ने व्यापारियों से मिलकर बाजार का भ्रमण करते हुए सभी दुकानों पर जाकर दुकान खुला रखने के लिए धन्यवाद दिया । कहा की दवा का व्यापार केवल व्यापार ही नहीं है यह एक सेवा भाव है ।
हमारे जनपद में अनेक प्रदेश और जिलों से दूर दराज से मरीज आते हैं। इस विकट गर्मी में यदि उन्हें दवा न मिले तो यह मानवता को शर्मसार करने वाला है।
मरीजों के साथ अन्याय होता है। उधर विभाग ने भी पत्र जारी करके सभी दवा व्यवसाईयों को अपना प्रतिष्ठान खुले रखने के लिए अपील किया था।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें