दीपक श्रीवास्तव
अजय श्रीवास्तव को हरियाणा, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर का प्रदेश प्रभारी बनाया गया
हावड़ा/चंडीगढ़, 21 मई । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार को गति देने के उद्देश्य से पंजाब प्रदेश के तेजतर्रार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का प्रदेश प्रभारी घोषित किया है।
राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अजय कुमार श्रीवास्तव इन राज्यों में संगठन को मजबूत और विस्तारित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। साथ ही वे संबंधित राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त नामों का पैनल तैयार कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे।
राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट ने बताया कि राज्यों से नामों का पैनल प्राप्त होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।
अजय श्रीवास्तव के मनोनयन पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी है।
यह जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ‘सोनू’, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक पत्रकार’, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें