गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में डिजिटल दक्षता कार्यशाला आयोजित

दीपक श्रीवास्तव 
गांधी स्मारक पीजी कॉलेज में डिजिटल दक्षता कार्यशाला आयोजित
जौनपुर, 21 मई। गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज, समोधपुर में बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षकों के लिए “डिजिटल दक्षता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों तथा तकनीकी उपकरणों के प्रभावी उपयोग के प्रति प्रशिक्षित एवं दक्ष बनाना था।
कार्यक्रम में डिजिटल शिक्षण पद्धतियों, ई-कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा तकनीक आधारित शिक्षण की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य प्रो. रणजीत कुमार पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए डिजिटल दक्षता अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने शिक्षकों से नई तकनीकों को अपनाकर शिक्षण प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, डॉ. अवधेश कुमार मिश्रा, डॉ. इंद्र बहादुर सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, डॉ. लालमणि प्रजापति, डॉ. आलोक प्रताप सिंह विशेन, डॉ. नीलू सिंह, श्री सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. जितेंद्र, श्री विकास कुमार यादव एवं श्री जितेंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक श्री बिंद प्रताप सिंह एवं श्री अखिलेश सिंह ने भी कार्यशाला में सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विष्णुकांत त्रिपाठी ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ