कायस्थ महासभा 7235 के सूरत जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने रमेश चंद्र प्रसाद

दीपक श्रीवास्तव 
कायस्थ महासभा 7235 के सूरत जिला कार्यकारी अध्यक्ष बने रमेश चंद्र प्रसाद

हावड़ा/सूरत/नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव “बच्चा भईया” एडवोकेट ने संगठन विस्तार के तहत गुजरात प्रदेश में बड़ा दायित्व सौंपते हुए रमेश चंद्र प्रसाद को सूरत जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष सूरत अरुण कुमार श्रीवास्तव से भी विचार-विमर्श किया गया।
डिंडोली, सूरत निवासी रमेश चंद्र प्रसाद लंबे समय से कायस्थ समाज के हित में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन ने विश्वास जताया है कि गुजरात में संगठन विस्तार और समाज को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
रमेश चंद्र प्रसाद के जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर कायस्थ महासभा 7235 के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने वालों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (वरिष्ठ एडवोकेट, हाईकोर्ट मुंबई), कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद खरे, डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महाराष्ट्र कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय वर्मा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव , वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री जे.पी. श्रीवास्तव, महाराष्ट्र प्रदेश संगठन महामंत्री रविकांत श्रीवास्तव तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी अगम कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।
इस संबंध में जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव “दीपक” पत्रकार, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी अनीश श्रीवास्तव ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ