दीपक श्रीवास्तव
आराधना श्रीवास्तव बनीं कायस्थ महासभा 7235 महिला शाखा सूरत की जिलाध्यक्ष
हावड़ा/सूरत/नई दिल्ली, 21 मई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 सूरत के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव से विचार-विमर्श के बाद संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्रीमती आराधना श्रीवास्तव को महिला शाखा सूरत का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आराधना श्रीवास्तव महिला शाखा को सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
आराधना श्रीवास्तव के मनोनयन पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 दिन-प्रतिदिन पूरे देश में मजबूत हो रहा है और समाज के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
महिला शाखा सूरत की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पूजा श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साक्षी श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, दीपमाला श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव करुणा श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
प्रदेश महामंत्री संगठन महाराष्ट्र रविकांत श्रीवास्तव ने कहा कि महासभा 7235 पूरे देश में तेजी से विस्तार कर रही है। विशेष संपर्क अभियान के माध्यम से कायस्थ समाज के लोग लगातार संगठन से जुड़ रहे हैं और सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं।
उक्त जानकारी राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी अनीश श्रीवास्तव ‘नेता’ ने दी।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें