दीपक श्रीवास्तव
केमिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक, 20 मई की हड़ताल पर चर्चा
देशभर में प्रस्तावित बंद को सफल बनाने का आह्वान,दुकान बंद कर निकेलगी रैली
जौनपुर में केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक शनिवार को दिवाकर मेडिकल स्टोर पर आयोजित की गई। इस बैठक में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई को देशभर में प्रस्तावित हड़ताल के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई।
संस्था के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने हड़ताल की मांगों के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में है। उन्होंने सभी दवा व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों को बंद रखकर विरोध को सफल बनाएं तथा अपने संपर्क में अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाने के प्रयासों के प्रति भी सतर्क रहने को कहा।
सिंह ने बताया कि 20 मई को प्रातः 8:30 बजे सदर हॉस्पिटल से एक रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें सम्मिलित होकर बंदी को सफल बनाने की अपील की।
बैठक में संस्था के चेयरमैन शकील अहमद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके अतिरिक्त, संरक्षक राजेश सिंह, श्याम सिंह, अमित पांडे, आनंद साहू, धर्मेंद्र सेठ एवं संजीव सिंह ने भी बंदी को सफल बनाने हेतु अपने-अपने विचार रखे।
इस अवसर पर महामंत्री बंशीधर मौर्य, आशुतोष सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, कमल अग्रवाल, महेश पांडे, सुनील गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, विनय गुप्ता, श्याम गुप्ता, रामकृपाल जायसवाल, नीतीश श्रीवास्तव, अखिलेश प्रजापति सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें