कोडिन कफ सिरप रैकेट; मास्टरमाइंड शुभम कोर्ट में नहीं हुआ पेश, अब भगोड़ा घोषित होगा

दीपक श्रीवास्तव 
कोडिन कफ सिरप रैकेट; मास्टरमाइंड शुभम कोर्ट में नहीं हुआ पेश, अब भगोड़ा घोषित होगा
वाराणसी। कोडीन कफ सिरप मामले में फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना के मामले में रोहनिया थाने में एक और एफआईआर दर्ज करते हुए शुभम को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. शुभम को कोर्ट ने 31 मार्च तक हाजिर होने का आदेश दिया था. जिसके लिए पुलिस ने उसके घर और उसके कई प्रॉपर्टी पर कुर्की का नोटिस भी लगाया था, लेकिन शुभम कोर्ट में पेश नहीं हुआ. जिसके बाद अब उसे भगोड़ा घोषित किया जाएगा।
 पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का कहना है कि शुभम जायसवाल को गिरफ्तार करने के लिए लगातार पुलिस टीमों को लगाया गया है, लेकिन अब तक उसका लोकेशन नहीं मिल रहा है. उसके दुबई में होने की बात सामने आई थी. जिसके लिए रेट कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है. सेंट्रल गवर्नमेंट के साथ मिलकर भी उसकी तलाश की जा रही है और केंद्रीय एजेंसियां भी उसकी तलाश कर रहे हैं।
शुभम के करीबी वैभव जायसवाल को पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था. जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. वैभव पर हवाला का पैसा कारोबार में खपाने और कारोबार से कमाए गए धन को हवाला के जरिए बाहर भेजने का आरोप है. कफ सिरप के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। वैभव ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि शुभम ने सिंडिकेट के जरिए शराब के कारोबार में भी निवेश किया है. शराब की छह दुकानें वाराणसी में शुभम के करीबियों के नाम अलग-अलग संचालित हो रही हैं. इसके अलावा वैभव ने पुलिस को कई बातें बताई हैं. वैभव के घर से पुलिस ने हवाला के कारोबार से कमाए गए 22 लाख रुपये की करेंसी भी बरामद की है. इसके अलावा शहर के जगमबाड़ी एरिया में स्थित आलीशान होटल समेत वैभव की संपत्तियों की जांच चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ