जौनपुर में भारत की जीत पर जश्न, युवाओं ने पटाखे जलाकर मनाई खुशी

दीपक श्रीवास्तव 
जौनपुर में भारत की जीत पर जश्न, युवाओं ने पटाखे जलाकर मनाई खुशी

जौनपुर,08 मार्च। यूपी के जौनपुर में  रविवार को देर रात टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत के बाद जौनपुर शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही भारत की जीत की खबर आई, वैसे ही शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग और युवा निकल पड़े और जमकर जश्न मनाया।
शहर के विभिन्न चौराहों और बाजारों में युवाओं ने पटाखे जलाए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगहों पर भारत माता के जयकारे और टीम इंडिया के समर्थन में नारे भी लगाए गए। युवाओं ने भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की जमकर सराहना की और इस जीत को ऐतिहासिक बताया।
युवाओं  प्रशांत उपाध्याय,और देवेश कुमार सिंह का कहना था कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। जीत की खुशी में युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी साझा की।
भारत की इस बड़ी जीत पर लोगों ने खुद को गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। देर रात तक शहर के कई इलाकों में जश्न का माहौल बना रहा और लोग टीम इंडिया की जीत का उत्सव मनाते नजर आए। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

मुख्यपृष्ठ